हवा को किसने देखा है ..?
चलती आखिर कहाँ से है
जाती आखिर कहाँ को है..
रुकती है आखिर कहाँ पे ये
ऐसा किस किस ने सोचा है ?
हवा को किसने…
अम्मा-बाबा कौन हैं इसके
भाई-बहनों का नाम है क्या..
खाना खाया अभी या नहीं
इसके लिए कभी टोंका है ?
हवा को किसने …
जाड़े में होती ठण्डी-ठण्डी
गर्मी में होती गरम-गरम..
बदलती रहती बरसात में ये
वसन्त से इसका सौदा है…
हवा को किसने…
चलने पर इसके रस्ते में
आती हैं अनेकों बाधाएं..
कभी ये टकराती पेड़ों से
कभी चौक ने रोका है…
हवा को किसने…
कभी ये लड़ती पथिकों से
न डरती ये बिजली-तारों से..
बारिश में चलती भीगी सी ये
ऐसा किस-किस ने परखा है ?
हवा को किसने…
हवा को किसने देखा है…?
(बच्चों के लिए…प्यार...उपहार…)
___विनय “साहिब”
जून 2017
बहुत प्यारी कविता...
ReplyDelete😍
DeleteBeautiful lines
ReplyDelete