रंगा है हर इन्सान
किसी न किसी रंग में
कोई प्यार
कोई बिरह
कोई भक्ति
कोई शक्ति
कोई हरा
कोई भगवा
कोई गोरा
कोई काला
कोई रंगा इन्सान के रंग में…
रंगा है हर इन्सान
किसी न किसी रंग में…
कोई किसी को खुश करने में
कोई किसी को चुप करने में
कोई किसी को बहलाने में
कोई किसी को समझाने में
कोई रंगा राज चिन्ता में
कोई रंगा राष्ट्र चिन्ता में
किसी को चिन्ता कपड़ों के रंग की
लगा ना कोई मन रंगने में…
रंग नहीं है हवा का कोई
रंग नहीं पानी का कोई
रंग नहीं अन्तरिक्ष का कोई
रंग नहीं किसी चीज़ का जग में…
हम हैं देखते जिन चीजों को
उनका कोई रंग नहीं है
जो दिखता वो होता त्याग है
होता है रंग केवल प्रकाश में…
रंगा है हर इन्सान
किसी न किसी रंग में...।।
___विनय “साहिब”
-08 मार्च 2017