Sunday, December 13, 2020

 


नाम


इस सम्बन्ध का

मुश्किल है नाम ढूढ़ना

मेरे लिए यह सम्बन्ध सिर्फ एक सम्बन्ध है

या

दो लोगों के साथ रहने से

गहराते हुए भावों की स्थिति...


हम दोनों ने

एक-दूसरे को ऐसे ओढ़ रखा है

जिसके अंधेरे में कोई सूरज न आ सके...

फिर भी मुश्किल है नाम ढूढ़ना

क्योंकि

मैं एक बहुत मामूली इंसान हूँ...

जो हर वक़्त नाक में एक रस्सी महसूस करता है

और नाम ना ढूंढ पाना

मेरी कल्पनाशक्ति की सबसे बड़ी असफलता होगी...


काश...!

मैं गढ़ लेता कोई नाम

और बचा लेता इस अनाम संबंध को

सभ्यता के खड़ंजे पर इधर-उधर लुढ़कने से...


-विनय "साहिब"

2019


No comments:

Post a Comment

  नाम इस सम्बन्ध का मुश्किल है नाम ढूढ़ना मेरे लिए यह सम्बन्ध सिर्फ एक सम्बन्ध है या दो लोगों के साथ रहने से गहराते हुए भावों की स्थित...