Monday, January 7, 2019

आयो कैसो मौसम रे


देखो-देखो शर्मायी है धरती
आयो कैसो मौसम रे,
मस्त पवन भी झूल रहे हैं
आयो कैसो मौसम रे…

होते हैं पथिक सारे मौसम
बसन्त वृक्ष है इनके पथ पर,
ऋतुएँ भी सुस्ता रही है
आयो कैसो मौसम रे…

उड़े हैं दिल के काले बादल
आँखों में कलियाँ खिलने लगी,
चाल भी अब बदलने लगी है
आयो कैसो मौसम रे…

वन-उपवन को मिली नयी चमक
तेरी एक अँगड़ाई से,
सूखे पत्ते बिखरे ज़मीन पर
आयो कैसो मौसम रे…

तेरी गंध की मादकता को
पी  ले जी भर कर जो,
फिर शराब भी फ़ीकी पड़े है
आयो कैसो मौसम रे…

पोर-पोर झूमे सरसों के
बौरायी आमों की शाखा,
मौज ले रहे गेहूँ भी अब
आयो कैसो मौसम रे…

बड़े-बच्चे पंचमी पूजा में गए
तब भाभी-भैया से बोलीं,
भौंरे छेड़ रहे कलियों को
आयो कैसो मौसम रे…

पीपल की डारि से कोयल बोली
डंगर कूदे हैं तलाब में,
प्रेम में डूबे मोर हैं बोले
आयो कैसो मौसम रे…

उम्मीदी समन्दर के खेतों पर
खूब खिले सूरज के फूल,
मचल रहे लहरों पर वो
आयो कैसो मौसम रे…

जादू सी एक पीर उठे है
भीतर-बाहर मीठी-मीठी सी,
अब नज़रें भी बौराने लगीं है
आयो कैसो मौसम रे…

गाँव की गलियाँ पियरी पहने
घूम रही हैं बचे-खुचे कूप,
भरेंगी पिचकारी कुछ दिन में
आयो कैसो मौसम रे…

उड़ेंगे जब ये बसन्ती परिन्दे
छूकर मन की गहराई को,
तब खुद को समेट के ‘साहिब’ बोले
आयो कैसो मौसम रे…

___विनय “साहिब”
     -फरवरी  2017

  नाम इस सम्बन्ध का मुश्किल है नाम ढूढ़ना मेरे लिए यह सम्बन्ध सिर्फ एक सम्बन्ध है या दो लोगों के साथ रहने से गहराते हुए भावों की स्थित...