Friday, December 7, 2018
रंगा इन्सान
Thursday, November 29, 2018
हवा को किसने देखा है ?
हवा को किसने देखा है ..?
चलती आखिर कहाँ से है
जाती आखिर कहाँ को है..
रुकती है आखिर कहाँ पे ये
ऐसा किस किस ने सोचा है ?
हवा को किसने…
अम्मा-बाबा कौन हैं इसके
भाई-बहनों का नाम है क्या..
खाना खाया अभी या नहीं
इसके लिए कभी टोंका है ?
हवा को किसने …
जाड़े में होती ठण्डी-ठण्डी
गर्मी में होती गरम-गरम..
बदलती रहती बरसात में ये
वसन्त से इसका सौदा है…
हवा को किसने…
चलने पर इसके रस्ते में
आती हैं अनेकों बाधाएं..
कभी ये टकराती पेड़ों से
कभी चौक ने रोका है…
हवा को किसने…
कभी ये लड़ती पथिकों से
न डरती ये बिजली-तारों से..
बारिश में चलती भीगी सी ये
ऐसा किस-किस ने परखा है ?
हवा को किसने…
हवा को किसने देखा है…?
(बच्चों के लिए…प्यार...उपहार…)
___विनय “साहिब”
जून 2017
नाम इस सम्बन्ध का मुश्किल है नाम ढूढ़ना मेरे लिए यह सम्बन्ध सिर्फ एक सम्बन्ध है या दो लोगों के साथ रहने से गहराते हुए भावों की स्थित...
-
नाम इस सम्बन्ध का मुश्किल है नाम ढूढ़ना मेरे लिए यह सम्बन्ध सिर्फ एक सम्बन्ध है या दो लोगों के साथ रहने से गहराते हुए भावों की स्थित...
-
हवा को किसने देखा है ..? चलती आखिर कहाँ से है जाती आखिर कहाँ को है.. रुकती है आखिर कहाँ पे ये ऐसा किस किस ने सोचा है ? हवा को किसने… अम्मा...
-
देखो-देखो शर्मायी है धरती आयो कैसो मौसम रे, मस्त पवन भी झूल रहे हैं आयो कैसो मौसम रे… होते हैं पथिक सारे मौसम बसन्त वृक्ष है ...